फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   47 thousand stolen from hosiery shop

हौजरी की दुकान से 47 हजार की चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
47 thousand stolen from hosiery shop
हल्द्वानी। महिला अस्पताल के पास होजरी की दुकान में शोर मचाकर एक अन्य व्यवसायी 47 हजार रुपये लेकर चला गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लुधियाना होजरी के मालिक राजेंद्र अरोड़ा उर्फ सनी पुत्र संपूर्णानंद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राधिका अग्रवाल ने उसके खिलाफ पहले धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को उसके दोस्त का फोन आया कि राधिका का पति अंकुर अग्रवाल उसे मारना चाहता है। इस मामले की जानकारी पर वह अपनी दुकान की दूसरी मंजिल पर भाइयों के साथ बैठ गया। शाम करीब छह बजे राधिका अपने पति अंकुर अग्रवाल के साथ आई। दोनों ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की और अंकुर अग्रवाल ने दुकान से 47 हजार रुपये चुरा लिए। इस बीच अंकुर के चालक ने भी उसे मारने की धमकी दी। आरोप है कि चालक ने दो दिन पहले सनी को गाड़ी से दबाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

पुुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकुर अग्रवाल, उसकी पत्नी राधिका और चालक के खिलाफ धारा 504, 506, 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने कहा कि मामला प्रथमदृष्टया संदिग्ध लग रहा है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed