फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   44373 gave the exam for the post of spokesperson in the state

प्रदेश में 44373 ने दी प्रवक्ता पद की परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
44373 gave the exam for the post of spokesperson in the state
हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता पदों के लिए हुई परीक्षा में प्रदेश के 20 नगरों के 182 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 49462 में से 44373 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 5089 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रदेश में 89.71 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। हल्द्वानी के 19 केंद्रों पर पंजीकृत 6619 में से 5864 ने परीक्षा दी और 755 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यहां परीक्षा देने वालों का प्रतिशत 88.59 रहा।
विज्ञापन

लोकसेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक मोहम्मद नासिर ने बताया कि अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, पिथौरागढ़, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, गोपेश्वर, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, ऋ षिकेश, हरद्विार और रुड़की नगरों में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

अच्छा आया था पेपर
पेपर अच्छा आया था। कोरोना से बचाव के पूरे इंतजाम थे। परीक्षार्थियों के बीच काफी दूरी थी। उम्मीद है परीक्षा उत्तीर्ण कर लूंगा।
- मनोज, नई दिल्ली।
एक कक्षा में 10-12 अभ्यर्थी बैठे थे। कोरोना बचाव को खास कुछ नहीं किया गया था। परीक्षा अच्छी रही। उम्मीद है अनुकूल परिणाम मिलेगा।
- दीपा, लामाचौड़ हल्द्वानी।
पेपर अच्छे स्टैंडर्ड का था। कोरोना से बचाव को देखते हुए एक कक्ष में 12 लोगों को बिठाया गया था। सैनिटाइजर किया गया था। मास्क अनिवार्य था। बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोमल चौधरी, काशीपुर।
पोपर काफी अच्छा था। विज्ञान और गणित के अधिक सवाल थे। कुछ सवाल इतिहास के भी पूछे गए थे। कोरोना बचाव के पर्याप्त इंतजाम थे। उम्मीद है अच्छा परिणाम आएगा।
- माफी अग्रवाल, बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed