{"_id":"5ccdfc03bdec22076f5102d4","slug":"41557003267-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए जलसंस्थान दफ्तर धमके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए जलसंस्थान दफ्तर धमके लोग
विज्ञापन
water shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। सरकारी इंतजाम जवाब दे रहे हैं। लोग परेशान हैं। पीड़ा सुनने को कोई तैयार नहीं है। शनिवार को इंदिरानगर के लोग खाली मटके लेकर जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन करने पहुंचे। उजाला नगर के लोगों ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया।
इंदिरानगर के लोगों का नेतृत्व कर रहे पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने कहा कि 15 दिन से इलाके की पेयजल सप्लाई ठप है। लोगों को निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पेयजल खरीदना पड़ रहा है। रमजान शुरू होने वाले हैं। स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बन पा रहा, मस्जिदों में नमाजियों को पानी नहीं मिल रहा है। महिलाओं को ईई को खरीखोटी सुनाई। कहा कि पानी नहीं दे सकते तो अफसरों को कुर्सी पर बैठने का हक नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में खलील अहमद अंसारी, मो. नबी, तनवीर अंसारी, अबरार, आतिफ जावेदस अरशद उर्फ जॉनी, मेहताब हुसैन, शमसाद हुसैन आदि थे।
उजाला नगर वार्ड 29 के लोगों ने पार्षद जेबा वासी और सामाजिक कार्यकर्ता रूमी वारसी के नेतृत्व में जलसंस्थान दफ्तर में अर्ध नग्न प्रदर्शन कर ईई को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। सोमवार से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। प्रदर्शनकारियों में आसमा, नसीम, शमशीर, फरजाना, कलसुम, शकीला, फरीदा, कामरून अंसारी, चंद्रपाल साहू, मदन लाल, दिनेश जायसवाल, प्रदीप, उषा, नरेंद्र साहू आदि थे।
विज्ञापन
पानी दे दो, पानी दे दो वर्ना छोड़ो ये कुर्सी
जलसंस्थान दफ्तर पर फिर हाय-हाय, इंदिरानगर के लोग मटके लेकर पहुंचे, उजाला नगर वासियों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन
रमजान शुरू होने से पहले पेयजल संकट होने से गुस्साए लोग
टीपीनगर नलकूप नहीं हुआ ठीक
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नलकूप पांच दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाया है। नलकूप खराब होने से रामपुर रोड और बरेली रोड के कई इलाकों में लोग परेशान हैं। उन्हें पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी कई बार जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
ठीक नहीं हुआ बेस अस्पताल का ट्यूबवेल
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का ट्यूबवेल फुंकने से डायलिसिस और अस्पताल परिसर में रहने वाले 20 परिवार पेयजल को तरस गए हैं। अस्पताल प्रशासन को डायलिसिस के लिए प्रतिदिन टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। कर्मचारी दिनभर ट्यूबवेल की मरम्मत में लगे रहे। बेस अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एसके शाह ने बताया कि एक दो दिन में ट्यूबवेल ठीक हो जाएगा।
रविवार को यहां बंटेगा टैंकरों से पेयजल
हल्द्वानी। जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी अवर अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि रविवार को कालाढूंगी नगर, पीपल पोखरा, रामड़ी आन सिंह, दमुवाढूंगा, रामपुर रोड, गौलापार, ट्रांसपोर्ट नगर, तल्ली हल्द्वानी, डी क्लास, खन्ना फार्म, जगदंबिका विहार, संगम विहार, रौला कालोनी में टैंकरों से पेयजल वितरित होगा। एक टैंकर रिजर्व में जलसंस्थान दफ्तर में तैयार रहेगा। इसे आपात स्थिति में संकटग्रस्त क्षेत्र में भेजा जाएगा।
भगवानपुर तल्ला में 86 कनेक्शन जलसंस्थान से संबद्ध
हल्द्वानी। जलसंस्थान की ओर से स्वैप कनेक्शनों को विभागीय कनेक्शनों में संबद्ध करने के लिए भगवानपुर तल्ला में आयोजित शिविर में शनिवार को 86 कनेक्शन संबद्ध किए गए। जेई एमसी सती ने बताया कि इलाके में करीब पांच सौ कनेक्शन जलसंस्थान से संबद्ध किए जाने हैं। शिविर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हेमंत थापा, फिटर दीवान सिंह, ऑपरेटर खुशाल सिंह, जगदीश, विनोद पलड़िया थे।