फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बकायेदारी में नगर निगम का कनेक्शन कटा

बकायेदारी में नगर निगम का कनेक्शन कटा

Wed, 27 Mar 2019 02:00 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
बकायेदारी में नगर निगम का कनेक्शन कटा
Bill
हल्द्वानी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर ऊर्जा निगम को अपनी बकायेदारी याद आने लगी है। 2.30 लाख रुपये की बकायेदारी के कारण मंगलवार को सुभाषनगर और राजपुरा रैनबसेरे में नगर निगम के तीन बिजली कनेक्शन काट दिये गए। इस कारण वहां ठहरे 17 लोग मंगलवार रात परेशान रहे। उन्हें उमसभरी गर्मी और मच्छरों से जूझना पड़ा। इस कारण उन्हें नींद तक नहीं आ सकी। लोगों ने रैनबसेरे को अनिवार्य सेवा मानकर बिजली कनेक्शन जुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बकाया वसूली को लेकर निगम ने अभियान चलाया है। मुनादी कराई जा रही है कि बकाये का भुगतान अतिशीघ्र कर दें अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। ईई नगर डीके जोशी ने बताया कि सुभाषनगर में ईओ नगर पालिका के नाम से कनेक्शन था और बिल नहीं चुकाया था, जबकि राजपुरा में अध्यक्ष नगर पालिका और ईओ सामुदायिक केंद्र के नाम से कनेक्शन था। सुभाषनगर में एक और राजपुरा के दो कनेक्शन काट दिए गए। तीनों पर बकाया 2.30 लाख रुपये है। बताया कि तरणताल पर 1.36 लाख रुपये का बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया। 34 कनेक्शन काटे गए। नैनीताल से 6.87 करोड़, रामनगर से 10.25 करोड़, हल्द्वानी नगर से 10.97 करोड़, हल्द्वानी ग्रामीण से 9.68 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। सीई कुमाऊं एचके गुरुरानी ने बताया कि 23 मार्च 19 तक 55.26 करोड़ रुपये के सापेक्ष 17.49 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। गैर सरकारी कनेक्शनों के भुगतान अतिशीघ्र कराने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन


बकायेदारी में नगर निगम का कनेक्शन कटा
तरणताल का भी कनेक्शन काटा
जिले में निजी बकायेदारों से वसूले जाने हैं 37.77 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed