फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी प्रियंका की रैली

अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी प्रियंका की रैली

Fri, 15 Mar 2019 01:28 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी प्रियंका की रैली
अस्पताल पहुंचने पर मौजूद लोगों से मिलतीं प्रियंका गांधी
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर कांटे की टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं को यहां बुला सकती है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा हल्द्वानी में हो सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की जनसभा तराई में कराई जा सकती है। तराई में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की जनसभा भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

16 मार्च को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होने जा रही है। दून में राहुल की रैली के बाद कुमाऊं में वोटरों को साधने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा कराने की तैयारी है। तराई में सिख वोटरों को रिझाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जनसभा रुद्रपुर या काशीपुर में कराई जा सकती है। जबकि पंजाब के सीएम की जनसभा रुद्रपुर या बाजपुर में कराई जा सकती है। बताया जा रहा है कि 16 मार्च को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश तीनों नेताओं की जनसभा कराने के लिए आलाकमान से आग्रह करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने बताया कि तीनों नेताओं को ही स्टार प्रचारकों के रूप में लाया जाएगा।
विज्ञापन


अप्रैल के पहले सप्ताह हो सकती है प्रियंका की जनसभा
तराई में डॉ. मनमोहन सिंह और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed