{"_id":"5c4a2496bdec224b6e13977d","slug":"41548362902-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन कार्यालय ने पांच वर्ष में 631 लोगों को दिया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन कार्यालय ने पांच वर्ष में 631 लोगों को दिया रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर सेवायोजन कार्यालय से पिछले पांच वर्षों में सरकारी क्षेत्र में अधिसूचना के माध्यम से 19, निजी क्षेत्र में 612 युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गौनिया ने सूचना का अधिकार के तहत नगर सेवायोजन कार्यालय से तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी। पिछले पांच वर्ष में कितने लोगों ने रोजगार के लिए आवेदन किया, कितनों को रोजगार दिया गया। पांच साल में कितने बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार दिलाने के लिए कितने शिविर लगे, इनमें कितना खर्चा के बाबत जानकारी मांगी थी। नगर सेवायोजन कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि पांच वर्ष में 41,532 बेरोजगारों ने रोजगार के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराया। इनमें कुल 631 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला। सेवायोजन की ओर से पांच वर्ष में 26 रोजगार शिविर का आयोजन किया गया, इसमें 1769 रुपये का खर्चा आया।
सेवायोजन कार्यालय ने पांच वर्ष में 631 युवाओं को दिलाया रोजगार
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय ने पांच वर्ष में 631 युवाओं को दिलाया रोजगार