{"_id":"5c3111a9bdec22569e113e92","slug":"41546719657-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कनेक्शन से निर्माण किया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कनेक्शन से निर्माण किया तो खैर नहीं
विज्ञापन
Water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जलसंस्थान ने घरेलू पेयजल कनेक्शन से निर्माण कार्यों के लिए पेयजल का उपयोग किए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। निर्माण कार्यों के लिए घरेलू पेयजल कनेक्शन का उपयोग किए जाने की शिकायत पर जलसंस्थान ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में व्यावसायिक और घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं का सत्यापन और चिन्हीकरण शुरू कर दिया है। कहीं भी घरेलू कनेक्शन का उपयोग नव निर्माण या पुनर्निर्माण में पाए जाने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके जलमूल्य को परिवर्तित करने की चेतावनी दी गई है।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जलसंस्थान के करीब 72 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। कई इलाकों में भवन निर्माण, भवन विस्तारीकरण जैसे कार्यों में घरेलू कनेक्शन से पेयजल का उपयोग किए जाने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे पेयजल संयोजनों को चिह्नित करने के लिए विभागीय कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं। जहां कहीं भी घरेलू कनेक्शन से निर्माण कार्य करते पाया जाएगा, उन उपभोक्ताओं से व्यावसायिक दरों में पेयजल बिल की वसूली की जाएगी और उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी होगी।
घरेलू कनेक्शन से निर्माण किया तो खैर नहीं
जलसंस्थान कर रहा व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शन का चिन्हीकरण