फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शस्त्र लाइसेंस के 785 आवेदन लटके

शस्त्र लाइसेंस के 785 आवेदन लटके

Thu, 18 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस के 785 आवेदन लटके
GUN
हल्द्वानी। चुनाव आयोग ने शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति करने पर रोक लगा दी है। आदेश की प्रति जिले के पुलिस अधिकारियों को भेज दी गई है। इस आदेश से थानों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट द्वारा शस्त्रों से संबंधित आदेश जिला पुलिस को बुधवार को मिल गया। आदेश के तहत पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस चुनाव के दौरान स्वीकृत नहीं कर सकते हैं। थाने की पुलिस आवश्यकतानुसार शस्त्रों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमा कराएगी।
विज्ञापन


जिला पुलिस के पास लाइसेंस के लिए 785 आवेदनपत्र आए थे। लाइसेंस बनाने के लिए सफेदपोश पुलिस अधिकारियों पर दबाव भी बना रहे थे। इस आदेश के जारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा थानों की पुलिस पर शस्त्रों को जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिसकर्मियों ने शस्त्र धारकों के पास जाकर असलहों को जमा करने का अनुरोध किया है। कुछ लोग शस्त्र जमा करने के लिए थाने में आए थे। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी अपना शस्त्र दुकानों में जमा कर रसीद हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोग ने शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर लगाई रोक, कोई अधिकारी नहीं करेगा संस्तुति


11 लाइसेंस निरस्त करने को डीएम को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed