{"_id":"5b79cfb642c792466835ebf8","slug":"41534709686-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी रोड में दिनभर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाढूंगी रोड में दिनभर लगता रहा जाम
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड में पीलीकोठी के पास सिंचाई विभाग के नाला निर्माण की वजह से दिनभर वाहन रेंगते रहे। कई बार जाम लगा, जिसके चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाला निर्माण में सड़क के नीचे बाधक बनी ओएफसी लाइन फिर कट गई। दूरसंचार विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
पीलीकोठी रोड में कपिलाज के पास सिंचाई विभाग नाले का निर्माण करा रहा है। नाला निर्माण के लिए सड़क की खुदाई के दौरान टेलीफोन की ओएफसी लाइन कट गई थी। रविवार को ओएफसी की मरम्मत के अलावा नाला निर्माण का कार्य जारी रहा, जिस वजह से दिनभर जाम लगता रहा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती का कहना है कि चार सौ मीटर तक नाला निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। आगे को कई लोगों को मकान भी नाले की जद में आ रहे हैं। टेलीफोन की ओएफसी लाइन भी बाधक बनी है। नाला निर्माण में सभी बातों का ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है।
पीलीकोठी में नाला निर्माण के चलते बाधित हुआ यातायात
फिर कटी ओएफसी लाइन, दूरसंचार कर्मियों ने की लाइन की मरम्मत