{"_id":"5b4cfdb14f1c1be94b8b51f6","slug":"41531772337-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस का मामला पहुंचा दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस का मामला पहुंचा दिल्ली
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शताब्दी एक्सप्रेस के जेनरेटर से निकलने वाले धुआं का मामला दिल्ली पहुंच गया है। एक यात्री ने इस धुएं से होने वाले प्रदूषण की शिकायत रेलवे से की थी। अब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिल्ली में सुनवाई करेंगे।
नई दिल्ली के महावीर एन्क्लेव निवासी पवन आहूजा जून में नैनीताल घूमने आए थे। 21 जून को उनकी शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली वापसी थी। ट्रेन दोपहर 3:35 पर रवाना होती लेकिन 1:30 बजे ही प्लेटफार्म पर खड़ी हो गई थी। प्लेटफार्म एक पर खड़ी इस ट्रेन का जेनरेटर चालू किया गया। जेनरेटर से प्लेटफार्म नंबर एक पर धुआं ही धुआं हो गया और यात्रियों का बैठना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत सांस की बीमारी से ग्रसित यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों को हुई। धुएं से होने वाली दिक्कत को लेकर उन्होंने स्टेशन मास्टर के शिकायत पुस्तिका में इसकी शिकायत की थी। यह शिकायत आला अफसरों तक पहुंची। शताब्दी उत्तर रेलवे की ट्रेन है इसलिए यह शिकायत उत्तर रेलवे को भेज दी गई है। अब इसकी सुनवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे के दिल्ली में करेंगे।