{"_id":"5b044e194f1c1be3408b7145","slug":"41527008793-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर रानीखेत में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर रानीखेत में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला
Updated Tue, 22 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। विधायक करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक पर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकारों का पुतला फूंका। कहा कि यदि महंगाई नहीं घटी तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।
विधायक माहरा ने कहा कि महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्तासीन होने वाली भाजपा सरकार अपने सारे वायदों से मुकर गई है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। केंद्र सरकार ने दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आए दिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, जिस कारण आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस शुरू से ही संघर्ष करती रही है। 2014 से पहले जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त सिलिंडर, पेट्रोल के दाम बढ़ते ही भाजपाई सड़कों पर उतर जाते थे, लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा के लोग महंगाई के मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं। हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज चुप हैं। इस दौरान कैलाश पांडे, सुंदर गोयल, अगस्त शाह, हेमंत माहरा, मो. वसीम, अमित पांडे, पंकज कुरानी, गुड्डू खान, सोनू कुरैशी, अजय बबली, कुलदीप कुमार आदि थे।