{"_id":"5ade48e04f1c1b350b8b6319","slug":"41524517088-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल में अब छात्राओं को भी दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल में अब छात्राओं को भी दाखिला
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। देश के लिए सैन्य अफसर तैयार करने वाले सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में अगले साल से लड़कियां भी प्रवेश ले सकेंगी। स्कूल प्रबंधन ने राज्य सरकार को संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इससे छात्राओं को भी सेना में जाने का अवसर मिल सकेगा।
देश भर में सैनिक स्कूल के सोसाइटी के तहत 27 सैनिक स्कूल संचालित हैं। इसमें सिंघदीप, मिजोरम और धुमकिया झुंझनू, राजस्थान और लखनऊ सैनिक स्कूलों ने इस साल से छात्राओं को प्रवेश देना शुरू कर दिया है। इन स्कूलों में छात्राओं के प्रवेश के बाद बाकी बचे सैनिक स्कूलों ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा है। आठ माह पहले रक्षा मंत्रालय ने जहां-जहां भी सैनिक स्कूल हैं, उन राज्यों को पत्र लिखकर छात्राओं के दाखिले के लिए स्कूलों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सिफारिश की थी। इसके बाद राज्य सरकारों ने स्कूलों से संसाधनों के बारे में जानकारी मांगी थी, जो उन्हें दे दी गई है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने बताया कि सैनिक स्कूल में छात्राओं को रहने के लिए हॉस्टल समेत अन्य संसाधनों को जुटाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर जल्द ही संसाधन सैनिक स्कूल में जुटाए जाएंगे, ताकि अगले सत्र से सैनिक स्कूलों में छात्राओं को प्रवेश दिया जा सकेगा।