फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कूड़ा डालना बंद नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

कूड़ा डालना बंद नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Wed, 28 Feb 2018 02:30 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालना बंद नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
हल्द्वानी में कूड़ा लाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नैनीताल-भवाली का कूड़ा हल्द्वानी लाने का पार्षदों के साथ इंदिरानगर के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कूड़ा रोकने की मांग की है। मांग न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार को अपने अंक में हल्द्वानी बना जिले का कचरा घर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया था कि नैनीताल, भीमताल का कूड़ा हल्द्वानी के अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद पार्षद फईम जैबा सलमानी, उवैश राजा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भवाली, नैनीताल का कूड़ा हल्द्वानी के अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। कहा कि वन विभाग ने यहां पर हल्द्वानी नगर निगम को अस्थायी रूप से दो एकड़ जमीन दी थी, लेकिन निगम ने यहां पर पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में कूड़ा डाल दिया है। कहा कि इससे उठ रही बदबू से इंदिरानगर के लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर अगर नैनीताल, भवाली का कूड़ा हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड में डालना बंद नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान शकील सलमानी, सोनू अंसारी, असरफ अली, अबरार, असलम, दानिश आदि थे।
विज्ञापन


दो पार्षदों के साथ कई लोगों ने किया प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
कूड़े पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी

ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझाने की मांग
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग बुझाने को लेकर भी इंदिरानगर ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अखबारों में खबर प्रकाशन के बाद भी नगर निगम के अधिकारी आग नहीं बुझा रहे हैं। आग से इंदिरानगर, गौलापार के लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राहुल लसपाल को ट्रंचिंग ग्राउंड में आग बुझाने के आदेश दिए हैं। बुधवार को आग बुझाई जाएगी। नैनीताल, भवाली के कूड़े के लिए डीएम से बात की जाएगी।

- चंद्र सिंह मर्तोलिया नगर आयुक्त।

नैनीताल, भवाली का कूड़ा अस्थायी रूप से हल्द्वानी भेजा जा रहा है। भवाली, नैनीताल के ईओ को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि जल्द तलाशने को कहा गया है। आग बुझाने के लिए नगर आयुक्त को आदेशित किया गया है।
- दीपेंद्र चौधरी डीएम नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed