{"_id":"5a5a6f8e4f1c1b64428b4b62","slug":"41515876237-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को कुचल गया ट्रक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को कुचल गया ट्रक, युवक की मौत
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। महर्षि स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार शाम बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। एक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
मुजफ्फरनगर का मूल निवासी 22 वर्षीय शाहवेज यहां अंबा बिहार लालडांठ में किराए के कमरे में रहता था और छड़ायल में प्लास्टिक का दरवाजा बनाने वाली दुकान पर काम करता था। शनिवार की शाम वह अपने साथी रामपुर जिले के स्वार दड़ियाल निवासी 19 वर्षीय जुनैद के साथ बाइक से दुकान की ओर जा रहा था। महर्षि स्कूल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गिरा देखकर भीड़ इकट्ठा हो गई। टीपीनगर चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने शाहवेज को मृत घोषित कर दिया। जुनैद के पैर की हड्डियां टूट गई। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे ले लिया है। बाइक के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। शाहवेज के एक साथी जावेद मलिक ने बताया कि दो माह पहले वह काम सीखने के लिए मुजफ्फरनगर से आया था।