फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में बनेगा चिल्ड्रन पार्क

नैनीताल में बनेगा चिल्ड्रन पार्क

Wed, 03 Jan 2018 02:03 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में बनेगा चिल्ड्रन पार्क
अब इस स्थान पर बनेगा चिल्डन पार्क। अमर उजाला - फोटो : Amar ujala
नैनीताल। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नैनीताल वासियों और सैलानियों के छोटे बच्चों को पर्यटन सीजन तक चिल्ड्रन पार्क की सौगात मिलेगी। अमृत योजना के तहत नगर पालिका मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड के समीप महर्षि वाल्मीकि पार्क में 11.68 लाख और कैपिटल सिनेमा के समीप पार्क में 17.50 लाख की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व में मल्लीताल में कैपिटल सिनेमा और गुरुद्वारे के बीच में पालिका का बेहतरीन चिल्ड्रन पार्क था, जिसमें बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि मौजूद थे। पार्क का उपयोग न केवल स्थानीय बल्कि सैलानियों के बच्चे भी किया करते थे। वर्ष 1990 में जल निगम ने इस स्थान पर पंप हाउस का निर्माण शुरू कर दिया। निर्माण के एक वर्ष बाद 1991 में उसे जल संस्थान को हैंडओवर कर दिया गया।
विज्ञापन

निर्माण के दौरान पालिका का संबंधित विभागों के साथ एक भाग में चिल्ड्रन पार्क बनाने का भी करार हुआ था लेकिन किन्हीं कारणों से बाद में पार्क नहीं बन पाया। पालिका का दूसरा चिल्ड्रन पार्क मल्लीताल सब्जी मंडी के समीप था उसमें भी बाद में पालिका ने दुकानें खोल दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से नगर में चिल्ड्रन पार्क की जरूरत महसूस की जा रही थी। उसे अब पर्यटन सीजन से पूर्व हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड के समीप महर्षि वाल्मीकि पार्क में 11.68 लाख और कैपिटल सिनेमा के समीप पार्क में 17.50 लाख की लागत से अमृत योजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अवर अभियंता डीएस मेहरा को मामले में जरुरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। - रोहिताश शर्मा, ईओ, नगर पालिका परिषद नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed