{"_id":"5a3400c74f1c1b60678c1666","slug":"41513357511-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़स्यारी जिला पंचायत की रिक्त सीट पर उपचुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़स्यारी जिला पंचायत की रिक्त सीट पर उपचुनाव आज
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गढ़स्यारी जिला पंचायत की रिक्त सीट पर 16 दिसंबर को मतदान होगा। यहां के जिला पंचायत सदस्य चंदन राम को कुछ माह पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके चलते अब उपचुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग बूथों के लिए पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। इस सीट पर दो उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।
इस सीट के अंतर्गत 21 ग्राम पंचायतें हैं, जहां 22 बूथ बनाए गए हैं। 8500 वोटर अपना जिला पंचायत सदस्य चुनेंगे। चुनाव अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टिंयों को रवाना कर दिया गया है। बूथों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हों, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इस सीट पर पदी राम और लछी राम के बीच सीधी टक्कर है। जोनल मजिस्ट्रेट केएल वर्मा होंगे।