फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी कालेज ने 117 छात्रों का दाखिला किया निरस्त

एमबी कालेज ने 117 छात्रों का दाखिला किया निरस्त

Tue, 12 Dec 2017 02:24 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
एमबी कालेज ने 117 छात्रों का दाखिला किया निरस्त
एमबीपीजी कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव के दौरान एमबीपीजी कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में फेल होने के बाद शपथ पत्र लगाकर पुन: उसी कक्षा में दाखिला लेने के कई मामले उजागर होने के बाद जांच पड़ताल करने पर कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर स्नातक प्रथम सेमेस्टर के 117 छात्रों का दाखिला निरस्त कर दिया है। इस कार्रवाई से विद्यार्थियों में खलबली मच गई है। कॉलेज प्रशासन ने दाखिला निरस्त छात्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई अध्यक्ष प्रत्याशी समेत कई छात्रों द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में फेल होने के बाद शपथपत्र लगाकर पुन: उसी कक्षा में प्रवेश लेने का मुद्दा उठा था। इस वजह से एक प्रत्याशी का तो नामांकन पत्र तक खारिज हो गया था। इसके बाद कालेज प्रशासन ने सत्र 2017-18 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों के आवेदन फार्मों की जांच प्रक्रिया शुरू की थी। इस जांच पड़ताल का नतीजा अब सामने आने लगा है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले 64 विद्यार्थी ऐसे पाए गए जिन्होंने गत वर्ष स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया था तथा परीक्षा में भी शामिल हुए थे तथा फेल होने पर सत्र 2017-18 में अंतराल का शपथपत्र लगाकर गलत ढंग से दाखिला ले लिया है। इस पर कॉलेज के प्राचार्य ने इन छात्रों का तत्काल प्रभाव से प्रवेश निरस्त कर दिया। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक इसी तरह बीए प्रथम सेमेस्टर के 28 और बीएससी के 25 ऐसे विद्यार्थी मिले जिन्होंने प्रवेश के दौरान आवेदन फार्म के साथ टीसी एवं सीसी नहीं लगाई थी तथा इसके लिए एक सप्ताह का समय मांगा था मगर अब तक ये प्रमाणपत्र जमा नहीं किए गए, जिस पर इन छात्रों का प्रवेश भी निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में नहीं बैठ पाएं ये छात्र
एमबीपीजी कालेज प्रशासन ने दाखिला निरस्त छात्रों की सूची सोमवार को ही विशेष डाक से कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन को भी भेज दी है।

कॉलेज प्रशासन ने कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को भेजी सूची में दाखिला निरस्त होने वाले छात्रों की पूरी जानकारी भेजने के साथ ही सेमेस्टर परीक्षा में बैठने के लिए जारी प्रवेशपत्र भी निरस्त करने का अनुरोध किया है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू हो रही हैं, ये छात्र परीक्षा में न बैठ पाएं इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।

हमने बहुत समय दिया मगर जमा नहीं करने आए टीसी एवं सीसी
बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के दौरान काफी छात्र-छात्राओं ने आवेदन फार्म के साथ टीसी, सीसी नहीं लगाया था तथा ये प्रमाणपत्र जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। चार माह का समय बीतने के बाद भी जब टीसी एवं सीसी नहीं जमा किए गए तो आठ दिसंबर को समाचार पत्रों में भी सूचना प्रकाशित कराई गई थी तथा नौ दिसंबर तक का समय दिया गया मगर कोई छात्र प्रमाणपत्र जमा करने नहीं आया।


इसके साथ जांच के दौरान यह भी पाया गया कि बड़ी संख्या में ऐसे छात्रों ने भी झूठा शपथ पत्र लगाकर गलत ढंग से दाखिल ले लिया है जिन्होंने पिछले वर्ष स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने के बाद परीक्षा में भी बैठे तथा फेल होने पर पुन: शपथपत्र के आधार पर दाखिला ले लिया है। जांच के आधार पर ऐसे छात्रों का दाखिला निरस्त किया गया है।
- डॉ. जगदीश प्रसाद, प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed