फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा

भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा

Mon, 07 Aug 2017 11:13 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए क्षेत्र की कई महिलाओं और बहनों ने इस बार भी वाहनों में निशुल्क यात्रा की। मजखाली स्थित भावना ट्रैवल्स की ओर से दो वाहनों की व्यवस्था की गई थी, देर शाम तक तकरीबन 180 महिलाओं ने अल्मोड़ा, द्वाराहाट, चौखुटिया, कुंवाली स्थित अपने मायके की यात्रा की। महिलाओं ने पर्वों पर इस तरह की सेवा की सराहना की।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड से सुबह छह बजे से दोनों निशुल्क वाहन यूके 01 टीए-1406 और यूके 01-टीए 0394 उपलब्ध हो गए थे। इस सेवा का संचालन टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी स्वयं कर रहे थे। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि निशुल्क यात्रा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। दूसरी तरफ रक्षा बंधन का पर्व पूरे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह पूजा अर्चना के बाद राखियों की प्रतिष्ठा की गई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने उन्हें रक्षा का वचन दिया। उधर, द्वाराहाट में भी रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed