हल्द्वानी। शहर की पेयजल समस्या सदाबहार बनी है। सालभर क्षेत्रवासी टैंकरों के भरोसे हैं। टेल एंड के इलाकों में तो उपभोक्ताओं के कनेक्शनों में पानी नहीं आता है। बरेली रोड में लटूरिया बाबा आश्रम स्थित नलकूप खराब होने से क्षेत्र की 8 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। यहां जलसंस्थान के दो टैंकरों ने 17 चक्कर पानी बांटा। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी पेयजल का गंभीर संकट बना है। ग्रामीण क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी पेयजल किल्लत झेल रही है। जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा गया।
यहां बंटा टैंकरों से पानी
कुसुमखेड़ा, कठघरिया इंद्रा कॉलोनी गली नंबर पांच व छह, हरिप्रिया विहार फेज एक व दो, एकता विहा, श्री राम कॉलोनी, सुरिभि कॉलोनी, वैष्णवी कॉलोनी, आदर्श नगर, मदुवन कॉलोनी, देवाश्रय कॉलोनी, कर्नाटक कॉलोनी, कालाढूंगी रोड गगन स्वीट्स के समीप, विकास नगर फेज तीन, लक्ष्मी विहार, पैंथर स्कूल के पास, लोहरियासाल मल्ला, पीपल पोखरा, दमुवाढूंगा, गुरुदेव कॉलोनी, कुमाऊं कॉलोनी, भोटिया फार्म, जरमानी रोड, हल्दीखाल, बेड़ीखत्ता, मल्ला प्लाट, तल्ला प्लाट।