भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ रोड स्थित महेश खान के जंगल में शुक्रवार सुबह आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। राहगीरों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 40 हेक्टेयर जंगल जल गया। आग की लपटों से बिजली के तार टूटकर गिर गए।
उप वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी ने बताया कि भीमताल, चांफी की ओर से आग की लपटें महेश खान के जंगलों तक पहुंच गईं। इससे वन विश्राम भवन तक आग का खतरा बना रहा। बताया कि वन विभाग की टीम ने दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई। इस दौरान त्रिलोक सिंह, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुंदर, दीपक बोरा, गोपाल, दिनेश जोशी, संदीप कुमार, गोपाल सिंह, नीरज कुमार, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। इधर धारी क्षेत्र में लगी आग को बुझाने के लिए विधायक राम सिंह कैड़ा भी पहुंचे। कैड़ा ने वनमंत्री को आग से वन संपदा को हो रहे नुकसान की जानकारी।