{"_id":"6022bd3a8ebc3e4a6117e9be","slug":"35-passengers-found-in-roadways-bus-ramnagar-news-hld4141889152","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में मिले 35 यात्री बेटिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में मिले 35 यात्री बेटिकट
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना के चलते पहले से ही परिवहन विभाग घाटे में चल रहा है, उस पर चालक और परिचालक की हेराफेरी से विभाग का राजस्व घट रहा है। ऐसा ही मामला उस समय प्रकाश में आया, जब रामनगर डिपो की बस दिल्ली से रामनगर आ रही थी और जोया में टीआई ने चेकिंग की। इसमें पता चला कि यात्रियों से किराया तो ले लिया, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। बस में कुल 35 सवारियां बैठी थीं। मामले की गंभीरता को देख चालक-परिचालक को मार्ग से हटा दिया गया और जांच शुरू कर दी गई।
मंगलवार सुबह आनंद विहार दिल्ली से रामनगर डिपो की बस (यूके-07पीए-4265) रामनगर के लिए चली। बस में विभिन्न जगहों के 35 यात्री सवार थे। बस चालक अरविंद कुमार और परिचालक गौरव रघुवंशी थे। जोया में जब बस पहुंची तो रोडवेज के टीआई अवधेश उपाध्याय की टीम ने चेकिंग की। इसमें पता चला कि बस में सवार यात्रियों से टिकट के रुपये तो लिए गए, लेकिन टिकट नहीं बनाया गया। एक-दो यात्रियों को फर्जी टिकट दिए थे। इस पर टीआई उपाध्याय ने पूरी बस बिना टिकट होने की रिपोर्ट तत्काल रामनगर डिपो के एआरएम मोहान राम आर्य, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन आर्य को दी।
इस पर एआरएम ने तत्काल दोनों चालक-परिचालक को रूट से हटा दिया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं एआरएम ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। बस में सिर्फ 35 सवारियां बैठी थीं और सभी के टिकट नहीं बनाए गए। इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों की सेवा समाप्त की जाएगी।