फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   33.38 hectares of crops were destroyed in Bageshwar and Pithoragarh

Nainital News: बागेश्वर व पिथौरागढ़ में 33.38 हेक्टेयर फसल हुई नष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
33.38 hectares of crops were destroyed in Bageshwar and Pithoragarh
हल्द्वानी। पिछले दिनों अंधड़ और ओलावृष्टि के चलते कुमाऊं मंडल के दो जिलों में 33 फीसदी से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है। जबकि अन्य जिलों में 33 फीसदी से कम फसलें प्रभावित हुई हैं। कृषि विभाग की ओर से इस संबंध में अनंतिम रिपोर्ट जारी की गई है।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल संयुक्त कृषि निदेशक पीके सिंह ने बताया कि पिछले दिनों आए अंधड़ और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जिलेवार सर्वे कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए सिंह ने बताया कि बागेश्वर जिले में गेहूं, मसूर, सरसों के अलावा सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। यहां 7.38 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसलों को और पिथौरागढ़ जिले में गेहूं और मसूर की 26 हेक्टेयर में खड़ी फसल को 33 फीसदी से अधिक क्षति पहुंची है। संयुक्त निदेशक के मुताबिक अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में फसल को इससे कम नुकसान हुआ है। सिंह ने बताया कि यह विभाग की अनंतिम रिपोर्ट है। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से संयुक्त सर्वे के बाद नुकसान की अंतिम रिपोर्ट जारी होगी। उसके बाद ही शासन को मुआवजे के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed