{"_id":"5cd0a093bdec22073561ae85","slug":"31557176467-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी नहीं बनने लगे आय प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी नहीं बनने लगे आय प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद तहसील में आय प्रमाण पत्र बनने शुरू नहीं हुए है। तहसील प्रशासन लेखपालों की बैठक में होने वाले निर्णय के इंतजार में है, जबकि आय प्रमाण पत्र बनाने वाले चक्कर काट रहे हैं।
प्रस्तावित की गई नीति का अविलंब शासनादेश जारी करने एवं लेखपालों को संरक्षण देने की मांग पर लेखपाल अड़े हैं। इस कारण रामनगर में छह सौ आय प्रमाण पत्र लंबित हैं, इससे छात्रों को परेशानी हो रही है। ऐसे में सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर किया था कि यह काम पटवारियों और लेखपालों से लेकर नायब तहसीलदारों को दे दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद तहसील में आय प्रमाण पत्र बनाने का काम नहीं हुआ। तहसीलदार पूनम पंत ने बताया कि लेखपालों की बैठक में जो निर्णय होगा, उसी के तहत कार्य होगा। वहीं, उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद्र घिल्डियाल ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के वह पक्षधर हैं और हाईकोर्ट के निर्देश का पालन होना चाहिए।
अभी नहीं बनने लगे आय प्रमाण पत्र
लेखपालों की बैठक पर तहसीलदार की नजर