फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुबह मिला स्टोर किया पानी, शाम को सप्लाई ठप

सुबह मिला स्टोर किया पानी, शाम को सप्लाई ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सुबह मिला स्टोर किया पानी, शाम को सप्लाई ठप
नैनीताल। सरोवर नगरी में दूसरे दिन भी लोग पानी के लिए तरसते रहे। जलसंस्थान ने रविवार सुबह आधा घंटा स्टोर किए गए पानी की सप्लाई की, लेकिन शाम को सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। रविवार को नगर पर्यटकों से गुलजार था, ऐसे में पानी नहीं मिलने से पर्यटन कारोबारी परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे मल्लीताल पुलिस चौकी के पास जलसंस्थान की पेयजल लाइन फट गई। इस कारण जू रोड, स्टोनले कंपाउंड, बिरला रोड, गायत्री निवास, माउंट रोड, स्टाफ हाउस, सीआरएसटी के ऊपर वाला क्षेत्र, चार्टन लॉज समेत दस से ज्यादा क्षेत्रों के लगभग 1800 उपभोक्ताओं के घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार शाम से ही जलसंस्थान के कर्मचारी फटी पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुटे थे, लेकिन रविवार देर शाम तक सप्लाई सुचारु नहीं की जा सकी। एई दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि जोड़ से फटी लाइन को सही करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के आलोक साह ने बताया कि पाइप लाइन फटने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। इससे होटल व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द सप्लाई सुचारु करने की मांग की। दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि जू रोड पर पूरे साल पानी की समस्या रहती है। शनिवार को पाइप लाइन फटने से संबंधित क्षेत्र के होटलों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। बीते एक वर्ष में पाइप लाइन फटने की समस्या कई बार सामने आ चुकी है। इसका स्थायी हल किया जाना चाहिए।

सुबह मिला स्टोर किया पानी, शाम को सप्लाई ठप
पेयजल लाइन फटने से नैनीताल में पानी का संकट दूसरे दिन भी बरकरार
देर शाम तक सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी, दुरुस्त करने में जुटे रहे जलसंस्थान के अधिकारी, कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed