{"_id":"5cc4bdbcbdec22070b271d4d","slug":"31556397500-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थाओं, विद्यालयों एवं चालकों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थाओं, विद्यालयों एवं चालकों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने का निर्णय
विज्ञापन
दवाई दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी संस्थाओं, विद्यालयों एवं चालकों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने, आठ मई को विश्व स्वास्थ्य दिवस धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया।
रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ. सीएस रावत की अध्यक्षता में शनिवार को बीडी पांडे अस्पताल सभागार में बैठक हुई, इसमें मुख्य रूप से लिए गए निर्णयों में रेडक्रॉस की ओर से जनपद के राजकीय चिकित्सालयों में स्थापित सभी जन औषधि केंद्रों में पर्याप्त औषधियों को उपलब्ध कराने के लिए बीपीपीआई दिल्ली से किए गए करार को अत्यंत उपयोगी बताया गया। कहा गया कि इससे अब 15 दिनों के अंतर में जन औषधि केंद्रों में औषधियां पहुंचनी शुरू हो जाएगी। एसओएस भीमताल द्वारा गोद लिए गए बच्चों एवं परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण रेडक्रॉस द्वारा किया जाएगा। बैठक में पीएमएस डॉ. तारा आर्या, डॉ. रश्मि पंत, रेडक्रॉस सचिव डॉ. आरएन प्रजापति, वाइस चेयरमैन मुन्नी तिवारी, कोषाध्यक्ष बीसी तिवारी, फाइनेंस कमेटी के बीके शुक्ला, मनमोहन सिंह कनवाल, हेम चंद्र पांडे, मदन सिंह मेहरा, नीरज जोशी आदि थे।
संस्थाओं, विद्यालयों एवं चालकों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने का निर्णय
रेडक्रॉस की बैठक