{"_id":"5c8ea037bdec2214666d74d5","slug":"31552850999-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आसानी से मिल जाएगी बस की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आसानी से मिल जाएगी बस की लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। स्टेशन में खड़े यात्रियों को बस लेट होने या फिर जाम में फंसी होने पर इसकी आसानी से लोकेशन मिल जाएगी। रामनगर से टनकपुर के लिए चली 32 सीटर नई बस में जीपीएस एवं नेविगेशन सिस्टम लगा है, जिससे यात्रियों को भी रूट की जानकारी मिलती रहेगी। यह बस सुबह सात बजे रामनगर से चलेगी और पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इसके बाद टनकपुर से दोपहर 12 बजे चलकर शाम पांच बजे रामनगर पहुंचेगी। यह बस रामनगर, हल्द्वानी, वाया चोरगलिया होते हुए टनकपुर पहुंचेगी। स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या एवं फोरमैन मो. यामीन ने बताया कि डिपो में खड़े लोगों को यह पता चल जाएगा बस कहां पर है। यदि बस जाम में फंसी है, तो उसकी जानकारी भी मिलेगी। इस तरह की पांच-छह और बसें अन्य रूटों पर शीघ्र ही चलाई जाएंगी।
अब आसानी से मिल जाएगी बस की लोकेशन
रामनगर से टनकपुर के लिए चली नई बस में जीपीएस एवं नेविगेशन सिस्टम लगा
विज्ञापन
अब आसानी से मिल जाएगी बस की लोकेशन
रामनगर से टनकपुर के लिए चली नई बस में जीपीएस एवं नेविगेशन सिस्टम लगा