फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा

तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा

Fri, 15 Mar 2019 01:32 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा
मौसम - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर।। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बृहस्पतिवार दोपहर मौसम ने फिर मिजाज बदला। आंधी के साथ बदरा भी बरसे। हालांकि कुछ देर बाद धूप खिलने के बाद भी बूंदाबांदी होती रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही बादलों ने आसमान पर डेरा डाल रखा था। बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत मिली। दोपहर दो बजे के बाद अचानक काले बादल छाने के साथ ही आंधी के साथ बारिश हुई। नैनीताल में अपरान्ह एक बजे से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। नगर की बिजली भी गुल हो गई। 15 मिनट बाद आसमान साफ हो गया और धूप खिल आई। भीमताल, भवाली, धानाचूली, गरमपानी, मुक्तेश्वर, ज्योलीकोट में दोपहर बाद आंधी के साथ आधा घंटे तक बूंदाबांदी भी हुई। रामनगर भी आंधी और बारिश से गेहूं की फसल भीग गई। दोपहर करीब एक बजे बारिश के साथ आंधी चली।
विज्ञापन



आंधी के साथ बरसे बदरा
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओले भी गिरे, आज भी हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना

पारे का हाल
हल्द्वानी 29/10.6
मुक्तेश्वर 13.5/ 6.1 डिग्री
नैनीताल 16/07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed