फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तहसील, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम व प्राधिकरण दफ्तर होंगे एक छत के नीचे

तहसील, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम व प्राधिकरण दफ्तर होंगे एक छत के नीचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
तहसील, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम व प्राधिकरण दफ्तर होंगे एक छत के नीचे
हल्द्वानी। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो भविष्य में वर्तमान तहसील भवन के स्थान पर छह मंजिला भवन नजर आएगा जहां न केवल तहसील कार्यालय होगा बल्कि सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी दफ्तर भी इसी आलीशान भवन में होंगे। डीएम के के निर्देश के बाद कार्यदायी संस्था लोनिवि ने नए भवन के लिए रिवाइज स्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में लोनिवि ने तहसील भवन के स्थान पर चार मंजिला भवन बनाने की डीपीआर तैयार की थी। तब इस भवन की लागत लगभग 16 करोड़ 65 लाख रुपये थी लेकिन शासन से धनराशि अवमुक्त न होने के कारण इस योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। शनिवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता एचएस रावत ने डीएम विनोद कुमार सुमन से भेंट कर चार साल पहले तैयार की गई डीपीआर दिखाते हुए प्रस्तावित चार मंजिला भवन की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीपीआर और नक्शे को देखने के बाद डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वह नए सिरे से डीपीआर तैयार करें। उन्होंने चार मंजिला भवन के स्थान पर इसे छह मंजिला करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि प्रस्तावित भवन के बेसमेंट और भू तल में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल में तहसील के दफ्तर होंगे जबकि चौथे तल में सिटी मजिस्ट्रेट और सबसे ऊपर जिला विकास प्राधिकरण का क्षेत्रीय दफ्तर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब चार विभाग एक छत के नीचे होंगे
पुराने तहसील भवन के स्थान पर बनेगा छह मंजिला भवन, भूतल और प्रथम तल में पार्किंग की व्यवस्था
तहसील, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और विकास प्राधिकरण दफ्तर होंगे एक छत के नीचे
2014 में बने प्रस्ताव की लागत थी 14 करोड़ 65 लाख
20 करोड़ रुपये अब खर्च होंगे नए भवन के निर्माण में

प्रस्तावित भवन की नए सिरे से डीपीआर तैयार की जाएगी। भवन की लागत अब लगभग 20 करोड़ के आसपास आएगी। इसकी डीपीआर और पांचवें व छठे तल का नक्शा तैयार कर डीएम के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
-एचएस रावत अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed