फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूसरे दिन हुई हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी के मतपत्रों की गिनती

दूसरे दिन हुई हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी के मतपत्रों की गिनती

Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन हुई हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी के मतपत्रों की गिनती
हल्द्वानी। मतपत्रों की गिनती और उनके बंडल बनाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों के मतपत्रों की गिनती और उनके बंडल बनाने का काम हुआ। मतदान कर्मी सुबह से लेकर शाम तक काम में जुटे रहे।
विज्ञापन

मतपत्रों की गिनती के दौरान हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय, पार्षद पद के निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार, लालकुआं के निर्वाचन अधिकारी एपी वाजपेयी, कालाढूंगी के निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने मतदान कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। देर शाम गिनती और बंडल बनाने के बाद मतपत्र निर्वाचन अधिकारियों को सौंपे गए।
विज्ञापन



मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण आज
हल्द्वानी। 20 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना कर्मियों को बुधवार को दो सत्रों में सरगम सिनेमा हॉल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के प्रशिक्षक पीसी जोशी ने बताया कि 40 मतपेटियों में डमी मतपत्र रखने के बाद उन्हें सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मतपेटियों के माध्यम से दो सत्रों में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी के लिए सबसे अधिक, भीमताल के लिए सबसे कम मतगणना टेबल
हल्द्वानी। 18 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद 20 नवंबर को मतगणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए निकाय स्तर पर टेबलों की व्यवस्था की गई है। हल्द्वानी नगर निगम के लिए सबसे अधिक 56 और भीमताल के लिए सबसे कम 12 टेबल लगाई जाएंगी। उक्त टेबलों की व्यवस्था मतदाताओं की संख्या के आधार पर की गई है। सभी सातों निकायों के लिए 96 टेबल और 348 मतगणना कर्मी लगाए जाएंगे।

- कहां कितनी टेबल कितने कर्मचारी
निकाय मतगणना टेबलों की संख्या मतगणना कर्मियों की संख्या
हल्द्वानी 56 224
रामनगर 14 56
नैनीताल 11 44
भवाली 4 16
लालकुआं 4 16
कालाढूंगी 4 16
भीमताल 3 12
-------------------------------------------------------
कुल 96 348
-------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed