{"_id":"5b50f3fa4f1c1b4c748b600a","slug":"31532031994-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरा समधनी की धुन में गूंज उठा हरेले मेले का पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरा समधनी की धुन में गूंज उठा हरेले मेले का पंडाल
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। हरेला मेले के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी गानों पर धमाल मचाया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, विधायक प्रतिनिधि कमलेश कैड़ा ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां सरस्वती लोककला सांस्कृतिक कला समिति पूरन चंद्र पपनै के टीम ने ‘हीरा समधिनी’ और ‘डीडीहाट की कमला छोरी’ गीत पर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
कुंवर राजा, संस्कृति विभाग, घुघुती कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने पहाड़ी, गढ़वाली गानों की प्रस्तुति पेश की। स्थानीय स्कूलों में हरमन माइनर, हार्वर स्कूल, भारत स्वाभिमान, केंद्रीय स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। किशन सिंह दानू लोक गायक ने ‘जय मां भगवती’ में प्रस्तुति दी।
प्रस्ताव आया तो हरेला मेला होगा राज्य स्तरीय मेला : अग्रवाल
भीमताल (नैनीताल)। हरेला मेले में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने उत्तरकाशी रोड पर किरगेणी के पास बस के खाई में गिरने से मरे लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। अग्रवाल ने कहा अगर हरेला मेले का प्रस्ताव सरकार के पास आया तो इसे राज्य स्तरीय मेला घोषित करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने रामलीला मंच के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की और स्वागत गीत गाने वाली बच्चियों को दो-दो हजार रुपये दिए। पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि हरेला पर्व में पौधे लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। विधायक प्रतिनिधि कमलेश कैड़ा ने पौधे लगाने के साथ मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने को कहा।
विज्ञापन
मेले के सफल संचालन में ये रहे मौजूद
मेलाधिकारी एसडीएम अभिषेक रुहेला, ईओ बीएस रावत, ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हरीश बिष्ट, संचालन कर रहे संदीप पांडे, प्रेम कुल्याल, राम पाल सिंह गंगोला, पवन साह, अनिल चनौतिया, दीपू चनौतिया, प्रकाश आर्य, पूरन बृजवासी, नीरज कुमार, गुंजन रौतेला, उमेश पाठक, विपिन्न सनवाल, भूपेंद्र कन्नौजिया, सचिन बेलवाल, गणेश गौण आदि मौजूद रहे।
बैडमिंटन में पारस और दीपेश बने फाइनल विजेता
भीमताल (नैनीताल)। हरेला मेले में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में पारस बिष्ट ने सिद्धार्थ बिष्ट को हराकर जीत दर्ज की। डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीपेश जोशी, सिद्धार्थ बिष्ट ने फाइनल मुकाबला जीता।