{"_id":"5b490af64f1c1b3d748b47f4","slug":"31531513590-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए, बीएससी और बीकॉम की मेरिट 17 के बाद होगी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए, बीएससी और बीकॉम की मेरिट 17 के बाद होगी घोषित
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
admission shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को एमए राजनीति विज्ञान, एमए भूगोल की मेरिट लिस्ट घोषित कर दी गई। इसके अलावा स्नातक कक्षाओं बीए, बीकॉम,बीएससी की मेरिट लिस्ट 17 जुलाई के बाद ही घोषित हो सकेगी। इधर, परास्नातक विषयों के जिन विषयों की मेरिट लिस्ट घोषित हो चुकी हैं उनमें शनिवार से दाखिले होंगे।
एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम की मेरिट लिस्ट शुक्रवार को भी तैयार नहीं हो सकी। इन कक्षाओं में 6500 से अधिक आवेदन फार्म होने के कारण मेरिट लिस्ट तैयार करने में काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी। वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश चलने के कारण कॉलेज के अधिकतर प्राध्यापक 14 जुलाई तक अवकाश पर हैं। 15 को रविवार, 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाने के उपरांत 17 जुलाई यानी सोमवार को ही महाविद्यालय में उपस्थित होंगे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि 17 जुलाई को सभी प्राध्यापकों के ड्यूटी पर वापस आने पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट बनाने का काम शुरू होगा, उसके बाद ही मेरिट जारी होगी। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि शुक्रवार को परास्नातक के दो विषयों एमए राजनीति विज्ञान की 80 सीटों, एमए भूगोल की 20 सीटों के मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। एमए राजनीति विज्ञान में 300 आवेदन थे। भूगोल में 47 आवेदन आए थे। एमए भूगोल की मेरिट में चयनित विद्यार्थी शनिवार को दाखिला ले सकते हैं।
शनिवार को परीक्षा कराएं या मेरिट बनाएं
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के हिंदी, इंगलिश, संस्कृत आदि विषयों की सुबह सात बजे से दस बजे तक परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 1400 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। कालेज के प्राध्यापक इस बात को लेकर अधिक परेशान हैं कि परीक्षाएं कराएं या फिर मेरिट बनाएं। उनका कहना है कि इस बार कुविवि रविवार तक सेमेस्टर परीक्षा करवा रहा है जबकि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।