फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टमाटर हुआ लाल, 40 रुपये किलो पहुंचे दाम

टमाटर हुआ लाल, 40 रुपये किलो पहुंचे दाम

Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
टमाटर हुआ लाल, 40 रुपये किलो पहुंचे दाम
हल्द्वानी। मानसून की दस्तक के बीच में अचानक ही टमाटर भी लाल हो गया है। इसके पीछे मैदानी क्षेत्रों से टमाटर की आवक का कम होना माना जा रहा है। इस समय हिमाचल और कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से टमाटर आ रहा है।
विज्ञापन

मानसून की राहत भरी फुहार के बीच गृहणियों की रसोई के बजट पर टमाटर ने हमला बोला है। कुछ समय पहले तक टमाटर 15 दिन पहले 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था। बृहस्पतिवार को पड़ताल करने पर सामने आया कि टमाटर के भाव 40 रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गये हैं। टमाटर का लाल होने का यह सिलसिला भी चार दिन में ही तेजी से उभरा है।
विज्ञापन

आढ़ती जीवन सिंह कार्की के मुताबिक टमाटर के लाल होने के पीछे मैदानी क्षेत्रों की आवक का कम होना है। इस बार मैदानी क्षेत्रों में टमाटर की पैदावार कम हुई है और समय से पहले ही टमाटर का आना कम हो गया है। टमाटर सामान्य रूप से जुलाई अंत तक तेजी पकड़ता था। हल्द्वानी में इस समय हिमाचल और कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से अधिक टमाटर आ रहा है। परिवहन लागत अधिक होने के कारण टमाटर की कीमत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों का यह भी कहना है कि टमाटर अमरोहा से आ रहा है। टमाटर कच्चा भी आ रहा है और इस वजह से इसकी सेल्फ लाइफ अधिक नहीं है। वैसे तो टमाटर का उत्पादन हल्द्वानी गौलापार में भी होता है लेकिन यह टमाटर नवंबर अंत में ही आता है। ऐसे में बाजार को स्थानीय स्तर पर टमाटर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।


मंडी में थोक भाव
हिमाचल का टमाटर 600 से 700 रुपये प्रति क्रेट (25 किलो)
पहाड़ का टमाटर - 450 से 500 रुपये पेटी (17 किलोग्राम)

- मॉल में 32 रुपये प्रति किलोग्र्राम के हिसाब से बीते दिन मिला था। लेकिन आज टमाटर और भी महंगे मिले है। टमाटर कम इस्तेमाल करना पड़ेगा। बता रहे हैं कि आगे और भी महंगे होंगे।

पूजा ध्यानी, कुसुमखेड़ा


- आज 60 रुपये प्रति किलोग्राम टमाटर मिला। मेरी तो दुकानदार से बहस भी हो गई। अचानक भाव बढ़ाने का क्या मतलब है।
अंजू मर्तोलिया, दमुवाढुंगा


-टमाटर के दाम अचानक ही बढ़ रहे हैं। पहले तो मुझे लगा कि सब्जी वाला सही दाम नहीं बता रहा है। बाद में टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से टमाटर मिला। 17 जून से पहले तो टमाटर 10 रुपये किलो था।
पूजा सब्बरवाल, बरेली रोड

टमाटर के भाव प्रति किलो
मंगल पड़ाव 40
देवलचौड़ 40
दमुआढुंगा 60
पीलीकोठी 50
कुसुमखेड़ा 60
रामपुर रोड 60
छड़ायल 50


सब्जियों के दाम (किलो में)
मंगल पड़ाव देवलचौड़

बींस 40 रुपये 60 रुपये
नया आलू 30 रुपये 30 रुपये
पुराना आलू 15 रुपये 20 रुपये
खीरा 20 रुपये 30 रुपये
लौकी 15 रुपये 20 रुपये
कद्दू 20 रुपये 30 रुपये
शिमला मिर्च 50 रुपये 60 रुपये
फूलगोभी 50 रुपये 60 रुपये
पत्तागोभी 20 रुपये 20 रुपये
अरबी 40 रुपये 50 रुपये
बैंगन 20 रुपये 30 रुपये
तोरई 20 रुपये 30 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed