{"_id":"5adba1294f1c1b6e098b5b7b","slug":"31524343081-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के सहायक अभियंता का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के सहायक अभियंता का वेतन रोका
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित बीडीसी की बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन खराब सड़कों की स्थिति पूछते रहे लेकिन भवाली लोनिवि के सहायक अभियंता अनुपस्थित मिले। इससे क्षुब्ध डीएम ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने 15 दिन में सड़कों का प्रस्ताव बनाकर पेश करने को कहा।
बैठक में विधायक संजीव आर्य ने डीएम और सीएमओ से चिकित्सालयों में जेनेरिक दवाइयां देने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने अधिकारियों से समस्याओं को गंभीरता से हल करने को कहा। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने मनरेगा, पशुपालकों की विभिन्न योजनाओं को बताया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश पलड़िया ने आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत आने की शिकायत की। भूमियाधार प्रधान ने भूमियाधार, थपलिया मेहरागांव में सड़े बिजली के पोलों को हटाने को कहा। ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया ने भीमताल में जन औषधीय केंद्र खोलने को कहा। कनिष्ठ प्रमुख सोनू बिष्ट ने पांडेगांव में बाहरी लोगों द्वारा बोरिंग का पानी ग्रामीणों को देने की बात की। इस दौरान जिपं सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट, डीडीओ रमा गोस्वामी, धमेंद्र शर्मा, खीमानंद शर्मा, खीम राम, गणेश मेहरा समेत तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।