{"_id":"5a9daca24f1c1b410b8bc543","slug":"31520282786-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान का हाल: पहले दिन नहीं काटा कोई कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंस्थान का हाल: पहले दिन नहीं काटा कोई कनेक्शन
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलसंस्थान ने इस बार पेयजल बिल के बकाएदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत दिए जरूर हैं लेकिन विभाग बकाएदारों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। बकाएदारों के खिलाफ पांच मार्च से सघन अभियान चलाने का ऐलान विभागीय अधिकारियों ने किया था।
इसके लिए मुनादी भी कराई गई थी। लेकिन पहले दिन ही अभियान की हवा निकल गई। विभाग न तो किसी बकाएदार का कनेक्शन काट पाया और न ही किसी तरह की वसूली कर पाया। विभागीय अधिकारी दावा तो कर रहे हैं कि मार्च में अभियान तेज कर शत प्रतिशत वसूली की जाएगी लेकिन अभी विभाग के हाथ कुछ नहीं लगा है।
पचास बकाएदारों को सौंपे नोटिस
हल्द्वानी। जलसंस्थान के सहायक अभियंता एलएम पांडे का कहना है कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान के तहत पेयजल बिलों के 20 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
अभियान के तहत पहले दिन 50 बड़े बकाएदारों को हाथोंहाथ नोटिस थमाए गए। उनके घरों में भी नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। बकाया अदा नहीं करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर ही उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
एक भी अवैध कनेक्शन नहीं हुआ नियमित
हल्द्वानी। जलसंस्थान अपने वाद के मुताबिक अभी तक बकाया वसूली और अवैध कनेक्शनों को नियमित करने की कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया था कि शहर में अवैध करीब 300 अवैध कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं।
चिन्हीकरण के साथ ही सभी अवैध कनेक्शनों को नियमित किया जा रहा है लेकिन अभी तक एक भी अवैध कनेक्शन नियमित नहीं किया गया है। जलसंस्थान के अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण न तो अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और न ही बकाएदारों से बिल वसूले जा रहे हैं।
शत प्रतिशत का लाभ नहीं उठाया अब क्या जमा करेंगे
हल्द्वानी। जलसंस्थान के अधिकारियों को विश्वास नहीं है कि बकाएदार बगैर सख्त कार्रवाई के पेयजल बिलों के बकाए की अदायगी करेंगे। बकाएदारों को बिल की शेष राशि जमा करने के लिए शासन द्वारा एक जनवरी से 31 जनवरी तक सरचार्ज माफी में शत प्रतिशत छूट दी गई थी।
इसके बाद एक फरवरी से 15 फरवरी तक 75 प्रतिशत, 16 फरवरी से 28 फरवरी तक 60 प्रतिशत और 1 मार्च से 15 मार्च तक 50 फीसदी छूट दी गई है, लेकिन तमाम बकाएदारों ने छूट की अवधि का लाभ भी नहीं उठाया। जलसंस्थान सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शत प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना के तहत एक जनवरी से 31 जनवरी तक 1200 लोगों करीब एक करोड़ रुपये, 1 फरवरी से 15 फवरी तक 75 फीसदी छूट पर 85 लोगों ने करीब 11.40 लाख, 16 फरवरी से 28 फरवरी तक 60 फीसदी छूट के तहत 30 लोगोें ने करीब 3.50 लाख रुपये जमा कराए। 1 मार्च से शुरू हुई 50 फीसदी सरचार्ज माफी के तहत अभी तक एक भी बकाएदार ने बिल जमा नहीं कराया है।