फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अपने ही वार्ड में मुसीबत में फंसी भाजपा

अपने ही वार्ड में मुसीबत में फंसी भाजपा

Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
अपने ही वार्ड में मुसीबत में फंसी भाजपा
हल्द्वानी। वार्ड नंबर 12 (राजेंद्र नगर) निकाय चुनाव में भाजपा के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। वार्ड पहले दो नंबर वार्ड के रूप में राजपुरा नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में मेयर पद के लिए मंसूबे बुने जा रहे हैं और भाजपा को ही यहां अपनों से चुनौती मिल रही है। मेयर पद के लिए दावा कर रहीं यहां की भाजपाई पार्षद ने तो वर्तमान मेयर को ही सवालाें के घेरे में लिया है।
विज्ञापन

वैसे वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस का प्रदर्शन हमेशा बेहतर रहा है। पार्षद का चुनाव छोड़ दें तो यहां से कांग्रेस हमेशा लीड बनाती आई है। दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को यहां से बढ़त मिलना यह साबित भी करता है। भाजपा की लहर के कारण पिछले विधानसभा चुनाव में इंदिरा हृदयेश की जीत का अंतर घटकर मात्र 200 वोट रह गया। निकाय चुनाव में भी यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। पिछले चुनाव में भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ी चंपा रंधावा कांग्रेस समर्थित पार्षद राधा आर्या से मात्र 17 वोट से जीतीं थीं।
विज्ञापन

परिसीमन के बाद इस वार्ड में भाजपा की परेशानी बढ़ना तय है। अब भाजपा की पार्षद चंपा रंधावा ने मेयर जोगेंद्र रौतेला पर आरोप लगाया है कि मेयर ने सभी भाजपा समर्थित पार्षदों को वार्ड के परिसीमन करते समय बुलाया था। लेकिन उन्हें नहीं बुलाया गया। उन्हें कमजोर करने के लिए उनका वह क्षेत्र वार्ड से हटा दिया, जहां से उन्हें सबसे अधिक वोट मिलते थे। उनका आरोप है कि चूंकि मैं भी मेयर की दावेदार हूं, इसलिए मेरे वार्ड में मेयर की ओर से बहुत कम काम कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद बोलीं, राजपुरा में नहीं है सफाई

राजेंद्र नगर वार्ड में गंदगी और नाले की समस्या प्रमुख है। पार्षद ने ही मेयर पर उनके वार्ड से भेदभाव का आरोप लगाया है। वार्ड वासियों का आरोप है कि वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। उधर, पूर्व में पार्षद का चुनाव लड़े लोगों का आरोप है कि वार्ड में स्मैक से लेकर सभी नशा खुलेआम बिक रहा है। सड़के आधी बनी है। सफाई नहीं है।


मैं मेयर पद का दावेदार हूं। मुझे कमजोर करने के लिए मेयर ने मेरे वार्ड में काम नहीं कराए। मुझे बिना विश्वास में लिए वार्ड काट दिए गए। वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
- चंपा रंधावा पार्षद

वार्ड में सफाई नहीं है। गंदगी से हाल में वार्ड डेंगू और पीलिया के चपेट में आ गया था। सड़कें आधी-अधूरी बनी हैं। नाला कवर नहीं हुआ है। वार्ड में खुलेआम नशे का करोबार चल रहा है।
- मुन्नी देवी कश्यप

पार्षद ने पूरे साल भर वार्ड की ओर ध्यान नहीं दिया। मेयर भी वार्ड के प्रति उदासीन बने रहे। विधानसभा चुनाव के दौरान ही मेयर वार्ड में आए। उसके बाद आज तक वार्ड में नहीं पहुंचे। इस बार चुनाव वार्ड की समस्याओं को लेकर होगा।

- रविंद्र कुमार

वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है। गंदगी, सफाई कर्मचारियों की कमी, गंदा नाला यहां की सबसे बड़ी समस्या है
- योगेंद्र शाहू


यह भी जानें
- पहले इस वार्ड का नाम राजपुरा वार्ड नंबर दो था। अब इसका नाम राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 हो गया है
- वार्ड के कुल वोटर 5020 हैं और जनसंख्या 7682 है ये वार्ड के हिसाब से है
- अब नए वार्ड राजेंद्र नगर की कुल जनसंख्या 4461 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed