{"_id":"5a56735f4f1c1b0d198b45b8","slug":"31515615071-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून जाने से पहले बात हुई थी: मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून जाने से पहले बात हुई थी: मेयर
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि देहरादून जाने से पहले प्रकाश ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने प्रकाश के फोन का जवाब भी दिया था लेकिन देहरादून के जाने का कारण नहीं बताया।
जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और एसएसपी के सामने बुधवार को वीडियो में मेयर का नाम आने पर उन्होंने बताया कि प्रकाश पांडे ने पड़ोस के एक व्यक्ति से नंबर लेकर उनको कॉल किया था। उस समय वह नंधौर वैली क्षेत्र में थे। उसने एक दोस्त के बारे में पूछा जो मुंबई में रहता है। इसके बाद उसने बैंक से ऋण लेने की बात कही थी। उसने यह भी कहा कि वह देहरादून जा रहा है। इस पर मेयर ने सवाल किया था कि ऋण तो हल्द्वानी के बैंकों में मिलेगा। फिर वह देहरादून क्यों जा रहा है। इसके बाद प्रकाश ने फोन काट दिया। चूंकि प्रकाश के परिवार से उनका पुराना संबंध रहा है। प्रकाश साल में एक या दो बार फोन करता था। प्रकाश के माता और पिताजी प्रत्येक कार्यक्रम में उनको बुलाते रहे हैं। यही वजह रही कि उसने फोन किया था।