{"_id":"5a2d98e14f1c1b7a548c237c","slug":"31512937697-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंड रेजिंग में जुटी भाजपा, मध्य प्रदेश से दोगुना बड़ा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंड रेजिंग में जुटी भाजपा, मध्य प्रदेश से दोगुना बड़ा लक्ष्य
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सत्ताधारी दल भी प्रदेश सरकार की तर्ज पर अपने राजस्व को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। आजीवन सहयोग निधि के नाम पर भाजपा ने प्रदेश में 25 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जबकि समृद्ध राज्य मध्य प्रदेश तक के लिए भाजपा ने 11 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। प्रदेश की आर्थिकी से पूरी तरह से वाकिफ पार्टी ने इस पैसे के लिए प्रदेश के चार मैदानी जिलों पर ही ध्यान केंद्रित किया है। हल्द्वानी में प्रस्तावित कार्यसमिति का मुख्य एजेंडा भी यही है। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य नेता भी शामिल हो रहे हैं।
प्रदेश के वित्त मंत्री और भाजपा के अन्य शीर्ष नेतृत्व भी लगातार इस बात को कह रहा है कि प्रदेश का अपना राजस्व बढ़ाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। इसके लिए खनन और अन्य आय के स्रोतों को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। यह प्रदेश सरकार की कोशिश है और सत्ताधारी दल भी इसी राह पर है।
आजीवन सहयोग निधि के लिए 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। एक नेता के मुताबिक प्रदेश के चार मैदानी जिलों से ही लक्ष्य का अधिकतर हिस्सा पूरा हो जाएगा। नैनीताल जिले से छह करोड़ रुपये इस निधि में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर के जिम्मे भी इसी तरह के लक्ष्य हैं। प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में दो तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है और इस बहुमत से उत्साहित भाजपा नेता इस लक्ष्य को दूर की कौड़ी भी नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक 16 और 17 दिसंबर को हल्द्वानी में हो रही प्रदेश कार्यसमिति और पदाधिकारियों की बैठक का मुख्य एजेंडा भी यही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में भी आजीवन सहयोग निधि को लेकर ही मुख्य रूप से बातचीत हुई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।