फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर खैर नहीं

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर खैर नहीं

Mon, 04 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर खैर नहीं
गरमपानी (नैनीताल)। शराबियों से परेशान राजकीय इंटर कॉलेज खैरना के विद्यार्थियों की गुहार एसडीएम ने सुन ली। उन्होंने चौकी पुलिस को मौके पर भेजकर शराबियों के ठिकाने चिह्नित कर सार्वजनिक स्थानों पर दारू पीने वालों पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

दो दिन पहले छात्रों ने कोश्या कुटौली के एसडीएम को ज्ञापन देकर शराबियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए खैरना के चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी ने खैरना और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर आतंक फैलाने वालों के साथ साथ दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी चाय की दुकान वाले ने अथवा रेस्टोरेंट संचालक ने किसी व्यक्त को दुकान में बैठाकर शराब पिलाई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र शराबियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी गई है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया की बाजार क्षेत्र छापेमारी की जाएगी और इस दौरान रेस्टोरेंट में शराब पिलाने पर दुकान स्वामी का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed