फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30 inspectors reprimanded for laxity

Nainital News: ढिलाई पर 30 दरोगाओं को फटकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
30 inspectors reprimanded for laxity
हल्द्वानी। एसएसपी पीएन मीणा ने प्रारंभिक जांच में ढिलाई करने पर 30 दरोगाओं को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। बेहतर कार्य करने वाले 16 उपनिरीक्षकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।कोतवाली परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को एसएसपी मीणा ने जिलेभर में तैनात थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। एसएसपी ने कहा कि किरायेदारों के सत्यापन में लापरवाही, फर्जी आधार या पहचान पत्र के आधार पर निवास करने वालों को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना और चौकी प्रभारियों को दस्तावेजों की जांच कर फर्जी प्रपत्र पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी ने सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि इसमें नाबालिग पकड़े गए तो उनके अभिभावकों पर भी केस दर्ज किया जाएगा। गोष्ठी में एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी आदि मौजूद रहे। लिफाफा गैंग के खुलासे पर दरोगा, सिपाही सम्मानितएसएसपी ने चर्चित लिफाफा गैंग का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सीसीटीवी कंट्रोल रूम टीम की सराहना की। टीम में शामिल उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नीलम भट्ट, मोहम्मद सलीम, कांस्टेबल महेन्द्र रावत, किशोर रौतेला, राजेन्द्र बिष्ट व गुलशन गिरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed