फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Debris entered people homes due to heavy rain in haldwani

हल्द्वानी में तबाही: 29 साल में पहली बार देखा ऐसा सैलाब, मची चीख-पुकार; बारिश ने छीनी खुशियां, देखिए तस्वीरें

Fri, 12 Jul 2024 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jul 2024 11:52 AM IST
सार

गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे कलसिया नाले के उफान पर आने के कारण नाले के किनारे बसे बद्रीपुरा क्षेत्र में आलम यह है कि यहां के सारे घर मलबे और पानी से भर गए और घरों में रखा सारा सामान पानी की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन
Debris entered people homes due to heavy rain in haldwani
घरों में घुसा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के दमुवादूंगा से लगे भद्ययूनी के जंगल में हुई भारी बारिश से लोगों की जिंदगी भर की कमाई बाढ़ की भेंट चढ़ गई। लोग पूरी रात अपने घरों में घुसे मलबे को साफ करते रहे। हर कोई कह रहा था कि 29 साल में बर्बादी का ऐसा मंजर नहीं देखा। इस बार कलसिया नाला पहली बार इतने उफान पर था। आपबीती बताते हुए कई महिलाएं रुआसी हो गईं। उनका कहना था कि एकबारगी तो उन्हें लगा कि आज कोई बचेगा ही नहीं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने बताया कि वर्ष 1995 में कलसिया नाला उफनाया था इसके बाद कभी इतना नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन

Debris entered people homes due to heavy rain in haldwani
हल्द्वानी में तबाही - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे कलसिया नाले के उफान पर आने के कारण नाले के किनारे बसे बद्रीपुरा क्षेत्र में आलम यह है कि यहां के सारे घर मलबे और पानी से भर गए और घरों में रखा सारा सामान पानी की भेंट चढ़ गया। स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि जब नाला उफान पर आया और तेज पानी के साथ उनके घरों में मलबा भर गया, तब वे घर में बैठकर खाने की तैयारी कर रहे थे।

Debris entered people homes due to heavy rain in haldwani
बारिश के बाद उफान में नदियां - फोटो : अमर उजाला

मलबा इतनी तेजी से आया कि वह कुछ समझ नहीं सके। आननफानन बच्चों को लेकर ऊपरी मंजिल पर भागे और जब नीचे आकर देखा तो सारा फर्नीचर तथा कपड़े खराब हो चुके थे। घर में रखा खाने-पीने का सामान और अन्य राशन बह गया। भीम सिंह ने बताया कि उनका पूरा घर बोल्डर और कीचड़ से भर गया था। किसी तरह परिजनों को निकाला। इस बीच बिजली गुल हो गई थी। इस वजह से भी सामान को बचाने में दिक्कत हुई।

पड़ोस में रहने वाली रामप्यारी ने बताया कि हम तो पूरे परिवार के साथ खाना खा रहे थे। जैसे ही मैं किचन में दोबारा खाना लेने गई, तभी जोर के धमाके के साथ कलसिया नाले का कीचड़ घर में घुस गया। घटना से क्षेत्र में चीखपुकार मच गई। एक दूसरे की मदद करने का किसी को मौका ही नहीं मिला।

विज्ञापन

Debris entered people homes due to heavy rain in haldwani
घरों में पानी - फोटो : अमर उजाला

आंखों में आंसू लिए बाल्टी और बेलचों से निकालते रहे मलबा
प्रभावित घरों से रानी देवी, राजीव कुमार, मनीष कुमार, मोहम्मद युनुस आदि के परिवार के सभी सदस्य बाल्टी, बेलचे और अन्य बर्तनों की मदद से पानी और मलबा निकालने में जुटे रहे। मोहम्मद युनुस ने बताया कि तेज बहाव से आए मलबे के समय वे सात परिजन घर में ही फंसे रह गए। बमुश्किल बाद में बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित निकाला।

Debris entered people homes due to heavy rain in haldwani
घरों से बाहर पानी निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विधायक ने दिलाया मदद का भरोसा
बद्रीपुरा में भारी नुकसान की खबर पाकर विधायक सुमित हृदयेश अपने साथियों के साथ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों का हाल जाना और सभी को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने भी प्रभावितों का हाल जाना और बताया कि नुकसान का सर्वे कराकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed