{"_id":"693089e25f58b550920ad7c0","slug":"30-crore-rupees-will-be-spent-to-build-bridges-in-khairna-and-ratoda-haldwani-news-c-418-1-shld1006-1649-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 30 करोड़ से बनेंगे खैरना और रतौड़ा में पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 30 करोड़ से बनेंगे खैरना और रतौड़ा में पुल
Thu, 04 Dec 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट और खैरना में लोक निर्माण विभाग ने दो पुलों के निर्माण के लिए 30 करोड़ की डीपीआर शासन को भेज दी है।
खैरना शिप्रा नदी में 10 करोड़ की लागत से टू-लेन और शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग में रतौड़ा में कोसी नदी के ऊपर 20 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। पुलों के निर्माण से मझेड़ा, सिमलखा, धनियाकोट, सीम, बजेडी, व्यासी, नौणा, बारगल, गरजोली, खैरना, भुजान, बढ़ेरी, वर्धों, रतौड़ा, नैनीचेक, बेतालघाट, रानीखेत, हल्द्वानी और अल्मोड़ा की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि पुल निर्माण के लिए डीपीआर शासन को भेज दी है। संवाद