फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   29 additional buses will run from November 1 to Diwali

खुशखबरी: एक नवंबर से दिवाली तक 29 अतिरिक्त बस चलेंगी, त्योहार के चलते ट्रेन में लंबी वेटिंग

Wed, 25 Oct 2023 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Oct 2023 10:55 AM IST
सार

त्योहारी सीजन शुरू होते ही परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का इंतजाम भी कर लिया है। हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे से एक नवंबर से 15 नवंबर तक 29 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
29 additional buses will run from November 1 to Diwali
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर दिल्ली से कुमाऊं में अपने घर आने वाले लोग बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी चालक-परिचालकों की छुट्टी में भी रोक लगाने की तैयारी रोडवेज प्रबंधन कर रहा है। एक नवंबर से 15 नवंबर तक दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएगीं।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन शुरू होते ही परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का इंतजाम भी कर लिया है। इन बसों में डीजल, सीएनजी और अनुबंध के साथ-साथ डिपो की एसी बसें भी शामिल हैं। हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे से एक नवंबर से 15 नवंबर तक 29 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। दिवाली नजदीक आते ही यात्रियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


हल्द्वानी से लेकर कुमाऊंभर के लोग बाहरी राज्यों में नौकरी करते हैं। दिवाली पर लोग घरों को लौटते हैं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिवाली तक दिल्ली, यूपी और हरियाणा मार्ग पर 29 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें 12 सीएनजी, 12 अनुबंधित और 5 डीजल बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार के चलते ट्रेन में लंबी वेटिंग
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से लखनऊ, देहरादून और दिल्ली के लिए संचालित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। अधिकतर ट्रेनों में दिवाली तक लिए वेटिंग शुरू होने लगी है। काठगोदाम से दिल्ली होते हुए जैसलमेर के लिए संचालित रानीखेत एक्सप्रेस में दिवाली तक सभी श्रेणियों में तेजी से बुकिंग हो रही है। 20 नवंबर तक टिकट करने में कई दिनों के लिए वेटिंग है। कमोबेश यही स्थिति लखनऊ और देहरादून के लिए संचालित ट्रेनों में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed