फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   27 schools of Ramnagar will be included in seven clusters.

Nainital News: सात क्लस्टर में शामिल होंगे रामनगर के 27 विद्यालय

Wed, 14 Feb 2024 04:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 14 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
27 schools of Ramnagar will be included in seven clusters.
रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश में नई शिक्षा नीति के तहत 559 उत्कृष्ट (क्लस्टर) विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। रामनगर में भी सात क्लस्टर बनाए हैं जिनमें 27 विद्यालयों को शामिल किया है। भविष्य में इन विद्यालयों को क्लस्टर में मर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया कि वे शासन के पत्र के क्रम में 559 उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की कार्रवाई करें। योजना के अनुसार रामनगर में सात विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में चयनित किया है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, बालिका इंटर कॉलेज रामनगर, राइंका करनपुर, ढिकुली, पाटकोट, मालधनचौड़, देवीपुरा है। राइंका रामनगर में राइंका गूलरघट्टी, जस्सागांजा, गौजानी, चिल्किया शामिल होंगे। अटल उत्कृष्ट बालिका इंटर कॉलेज रामनगर में राइंका क्यारी, छोई, राउमावि टेड़ा, शिवपुर बैलजुड़ी शामिल होंगे। राइंका करनपुर में राउमावि नारायणपुर, राइंका सेमलखलिया, ढेला शामिल होंगे। राइंका ढिकुली में राइंका मोहान, राउमावि चुकुम शामिल होंगे। राइंका पाटकोट में राउमावि भलौन शामिल होगा। राइंका मालधनचौड़ में जीजीआईसी मालधनचौड़, राउमावि चंद्रनगर, तुमड़िया डाम, शिवनाथपुर नई बस्ती, पटरानी शामिल होंगे। राइंका देवीपुरा में राइंका थारी को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट का कहना है कि उत्कृष्ट विद्यालयों में एकसाथ विद्यालयों को मर्ज नहीं किया जाएगा। जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होगी, उन्हें पहले मर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed