फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   250 new dairy in the state will form committees: Durgapal

प्रदेश में बनेंगी 250 नई दुग्ध समितियां : दुर्गापाल

Mon, 30 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)। Updated Mon, 30 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

 प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का कहना है प्रदेश में 250 नई दुग्ध समितियां गठित की जाएंगी। राष्ट्रीय डेयरी विकास योजना (एनपीडीपी) के अंतर्गत उत्तराखंड के पांच जिलों में दुग्ध विकास सुदृढ़ीकरण के लिए 18.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें राज्य सरकार का अंशदान भी होगा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास योजना चार वर्ष के लिए होगी। इसके तहत ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़ एवं देहरादून जिलों में 250 नई दुग्ध समितियां गठित की जायेंगी। समिति सचिवों को ,तीन साल तक प्रतिमाह एक हजार रुपये मानदेय दिया जायेगा।
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत इन पांच जनपदों में दुग्ध संघों का सुदृढ़ीकरण एवं प्लांट मशीनरी का आधुनिकीकरण भी किया जायेगा। दुग्ध उत्पादकों को मिनरल मिक्चर में 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। सभी दुग्ध समितियों में आधुनिकतम सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed