Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   25 tonnes of waste accumulated at the Metropole dumping zone after Diwali

Nainital News: दीपावली के बाद मेट्रोपोल डंपिंग जोन में जमा हुआ 25 टन कूड़ा

Fri, 13 Nov 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
25 tonnes of waste accumulated at the Metropole dumping zone after Diwali
नैनीताल। दीपावली के बाद शहर में कूड़े का संकट बढ़ गया है। घरों की सफाई और त्योहार के दौरान अतिरिक्त कूड़ा निकलने से पालिका के अस्थायी डंपिंग जोन मेट्रोपोल में करीब 25 मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है। सामान्य दिनों की अपेक्षा यहां लगभग 10 मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा एकत्र हुआ है। वहीं, कूड़ा हल्द्वानी पहुंचाकर निस्तारित करने वाले बड़े डंपरों के खराब होने और दीपावली अवकाश के चलते उठान प्रभावित रहा।
विज्ञापन

डंपिंग जोन से कूड़ा न उठने के साथ ही शहर के कई वार्डों में भी नियमित कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। इससे परेशान लोग सभासदों और पालिका अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों और सभासदों की ओर से मामला उठाए जाने के बाद पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने मेट्रोपोल स्थित अस्थायी डंपिंग जोन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर से नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के साथ ही डंपिंग जोन में जमा कूड़े का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।पालिकाध्यक्ष ने कूड़ा ढोने वाले वाहनों की खराबी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने और जरूरत पड़ने पर किराये पर वाहन लेने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने स्वयं भी वाहन संचालकों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसआई अमित कुमार ने बताया कि पालिका के बड़े डंपर मरम्मत के लिए गए हैं। किराये पर वाहन लेने के लिए कई लोगों से सकारात्मक बातचीत हुई है। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़ा उठान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed