{"_id":"68e1874197b9926f710ebfb3","slug":"25-lakh-people-suffered-power-cuts-for-eight-hours-haldwani-news-c-337-1-hld1039-126027-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ढाई लाख लोगों पर आठ घंटे गिरी कटौती की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ढाई लाख लोगों पर आठ घंटे गिरी कटौती की बिजली
Sun, 05 Oct 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उपभोक्ताओं को दीपावली में लगातार बिजली देने के बहाने शनिवार को विभाग ने लगातार आठ घंटे तक करीब ढाई लाख लोगों पर कटौती की बिजली गिरा दी। तय रोस्टर से ज्यादा समय तक कटौती से इंवर्टर तक तो जवाब दे ही गए, ट्यूबवैल नहीं चले तो जनता पानी को भी तरस गई। शहर के नौ बिजलीघरों से चार से आठ घंटे तक आपूर्ति ठप रही। शाम को आपूर्ति बहाल होने के बावजूद अन्य कारणों से शट डाउन होने से लोग आजिज आ गए।
पिटकुल की ओर से बिजली बाधित संबंधी शेड्यूल पूर्व में जारी किया गया था। इसके तहत 220 केवी सब स्टेशन कमलुवागांजा से निकलने वाली लाइनों में अनुरक्षण कार्य किया गया। इसके चलते रानीबाग, 13 बीघा और गौलापार बिजलीघर में सुबह साढ़े दस से ढाई बजे तक और कालाढूंगी रोड चौराहा, कमलुवागांजा, टीपीनगर, कठघरिया, फूलचौड़ और फुटकुआं बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। इस दौरान ढाई लाख लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
ये बड़े इलाके रहे प्रभावित
शीशमहल, काठगोदाम, बाजार क्षेत्र, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड, तल्ली हल्द्वानी, देवलचौड़, बेलबाबा, जजफार्म, डहरिया, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, मुखानी, ब्लॉक, संगम विहार, छड़ायल, पंचायतघर, खन्ना फार्म, गैस गोदाम रोड, पीलीकोठी आदि।
विज्ञापन
तार टूटा तो फिर बत्ती गुल
कालाढूंगी रोड चौराहा और 13 बीघा बिजलीघर के शटडाउन से मुक्त होने के बाद फिर बिजली गुल हो गई। यहां शाम छह बजे बिजली आई और एक घंटे बाद फिर चली गई। यूपीसीएल अधिकारियों ने बताया कि कमलुवागांजा से आ रही 33 केवी लाइन का तार टूटने से बिजली बाधित हो गई। इसे दुरुस्त करने में रात के नौ बज गए थे। नौ बजे बाद इलाके में सप्लाई बहाल हुई।
पिटकुल की ओर से शटडाउन लिया गया था। रानीबाग और गौलापार क्षेत्र में लाइनों पर काम कराया गया। तय शेड्यूल के अनुसार बिजली देरी से बहाल हुई। चार बिजलीघरों के करीब 25 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।
प्रदीप कुमार, ईई, यूपीसीएल शहर
पांच बिजलीघरों की लाइनों में काम हुआ है। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप रही। पिटकुल के शटडाउन में यूपीसीएल ने भी काम कराया। इससे डिविजन के करीब 35 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
एसके गुप्ता, ईई यूपीसीएल ग्रामीण
दीपावली के मद्देनजर कमलुवागांजा बिजलीघर में मेंटेनेंस का कार्य कराया गया। कार्य पूरा के बाद उपभोक्ताओं को त्योहार पर निर्बाध रूप से बिजली मिल सकेगी।
पंकज आर्य, ईई पिटकुल