फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   25 hectares of land was vacated from forest Gujjars in Ramnagar

Uttarakhand: रामनगर में वन गुर्जरों से 25 हेक्टेयर जमीन खाली कराई, लंबे समय से किया था अतिक्रमण; चेतावनी दी

Fri, 23 May 2025 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 May 2025 10:19 AM IST
सार

आमपोखरा रेंज के तुमड़िया खत्ता में वन गुर्जरों की ओर से कब्जाई गई भूमि को खाली कराया गया। भारी फोर्स की मौजूदगी में 25 हेक्टेयर वन भूमि पर विभाग ने कब्जा लिया।

विज्ञापन
25 hectares of land was vacated from forest Gujjars in Ramnagar
आमपोखरा रेंज के तुमड़िया खत्ता में अतिक्रमण हटाने के बाद की स्थिति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के आमपोखरा रेंज के तुमड़िया खत्ता में वन गुर्जरों की ओर से कब्जाई गई भूमि को खाली कराया गया। भारी फोर्स की मौजूदगी में 25 हेक्टेयर वन भूमि पर विभाग ने कब्जा लिया।

विज्ञापन

मालधनचौड़ के तुमड़िया खत्ता में वन गुर्जरों के 18 परिवार रहते है। वन गुर्जरों ने आसपास की वन भूमि पर अतिक्रमण कर उसमें खेती करना शुरू कर दिया था। वन विभाग की ओर से वन गुर्जरों को वन भूमि खाली कराने के लिए कहा गया था लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। बृहस्पतिवार सुबह एसडीओ जसपुर संदीप गिरी, एसडीओ रामनगर मनीष जोशी, एसडीओ एसओजी किरन शाह ग्वासीकोटी, रेंजर आमपोखरा पूरन सिंह खनायत वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार मनीषा मारकाना, एसएसआई प्रथम मोहम्मद युनूस, मालधन चौकी प्रभारी धमेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम भी पहुंची।

विज्ञापन


भारी फोर्स को देखते हुए वन गुर्जरों की ओर से विरोध नहीं किया गया। रेंजर आमपोखरा पूरन सिंह ने बताया कि जेसीबी की मदद से खाई खोदी गई है। 25 हेक्टेयर वन भूमि को खाली करा लिया है। दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग में अतिक्रमण चिन्हित कर उसे तोड़ा जा सकता है। वन भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed