{"_id":"694afaf5602debc91b04ca45","slug":"25-crore-rupees-are-needed-for-the-repair-of-the-32-km-road-from-devidhura-to-basani-nainital-news-c-238-1-shld1023-121276-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देवीधूरा से बसानी 32 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत के लिए ढाई करोड़ की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देवीधूरा से बसानी 32 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत के लिए ढाई करोड़ की दरकार
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के विकल्प के रूप में बनाया देवीधूरा-बसानी मार्ग अब भी वाहनों की आवाजाही लायक नहीं हो पाया है। बरसात में भूस्खलन व भूकटाव से कई स्थानों पर टूटी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए विभाग ने ढाई करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जिला मद से सड़क से मलबे की सफाई और टूटी दीवारों मरम्मत के लिए 31 लाख रुपये मिले हैं।
जून 2023 में लगभग 40 करोड़ की लागत से देवीधूरा-बसानी मार्ग बनकर तैयार हुआ था। वर्ष 2024 के बाद 2025 की बरसात में भी सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। जिला प्रशासन से मिले बजट से विभाग ने सड़क से मलबा साफ कर दिया। बावजूद इसके सड़क वाहनों के चलने लायक नहीं बन पाई और न ही प्रशासन ने सड़क की सुध ली। इससे पापड़ी, बोहरागांव, कोट, मौना, बाना, नाइसेला व बेल के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए ढाई करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। पीएमजीएसवाई के ईई मनोज कुमार ने बताया कि शासन को पूर्व में सड़क की मरम्मत के लिए लगभग ढाई करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। 31 लाख के बजट से मलबा हटाने के साथ कार्य कराया जा रहा है।