फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   24 markets of the state will be hi-tech

Haldwani News: प्रदेश की 24 मंडी होंगी हाईटेक, हर किसी को पोर्टल पर मिलेगी सभी जानकारी

Sat, 30 Sep 2023 03:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 03:58 PM IST
सार

प्रदेश में संचालित सभी 24 मंडियों को हाइटेक करने की तैयारी है। पहले चरण में मंडियों की सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने नवंबर तक का समय तय किया है।

विज्ञापन
24 markets of the state will be hi-tech
सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में संचालित सभी 24 मंडियों को हाइटेक करने की तैयारी है। पहले चरण में मंडियों की सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने नवंबर तक का समय तय किया है। प्रत्येक मंडी के लिए विशेष लॉगइन की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद विभागीय कार्यों पर मंडी से जुड़े सभी लोग नजर रख सकेंगे।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने तैयारी की है कि सभी मंडियों के लिए विशेष लॉगइन तैयार कराएं जाए। इसकी मदद से प्रत्येक मंडी को लॉगइन अधिकार देकर मंडियों से जुड़े डाटा को तय समय पर ऑनलाइन दर्ज कर दिया जाएगा। इन लॉगइन पर दर्ज सभी जानकारियों को एक साथ पोर्टल पर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रत्येक मंडी की गतिविधियों जैसे आढ़त आवंटन, आवक-जावक, सभी तरह के प्रपत्र, गेट पास, राजस्व का बेहतर आकलन करने तक की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया जाएगा। मंडी से जुड़े सभी लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बोर्ड की योजना है कि मंडी को हाइटेक करते हुए राजस्व बढ़ाने की दिशा में कार्ययोजना लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक आशीष भटगांई ने बताया कि प्रदेश की सभी 24 मंडियों को नवंबर तक ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन होने पर राजस्व बढ़ सकेगा। इसके साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed