{"_id":"67ddce6128ef8bad7a00a94d","slug":"24-hour-hunger-strike-effigy-health-minister-burnt-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-106442-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 24 घंटे का अनशन पूरा, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 24 घंटे का अनशन पूरा, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका
Sat, 22 Mar 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। सरकारी अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित चार लोग बृहस्पतिवार सुबह से अनशन पर बैठे थे। शुक्रवार को 24 घंटे पूरे होने पर अनशनकारियों ने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंककर विरोध जताया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, सभासद तनुज दुर्गापाल, सभासद सचिन कुमार पुच्ची और पंकज रावत बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल के बाहर सड़क पर 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठ गए थे। पूर्व प्रमुख नेगी ने कहा कि जब उत्तराखंड के सभी अस्पतालों को पीपीपी मोड से हटा दिया है तो रामनगर अस्पताल को क्यों नहीं हटाया।
स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया था कि मार्च तक इस अस्पताल को पीपीपी मोड से हटा दिया जाएगा, लेकिन अब इसे तीन महीने के लिए और बढ़ाने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका विरोध किया जाएगा।